फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का यह रूप देखकर क्या कुछ सीखेंगे भाजपा के सांसद?

Sat, 25 Apr 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद निधि खर्च करने में भी नरेंद्र मोदी ने बाकी सांसदों के लिए मिसाल कायम की है। उन्होंने पहली छमाही का पूरा 2.5 करोड़ रुपए खर्च करने के साथ ही अगली छमाही का इस्टीमेट भी तैयार करा लिया है।
विज्ञापन


विकास कार्यों पर धन खर्च करने के साथ ही मोदी ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सांसद निधि से 25 लाख रुपए दिए हैं। वाराणसी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली छमाही में ढाई करोड़ रुपये खर्च करने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के कैंट, दक्षिणी, उत्तरी, सेवापुरी और रोहनिया समेत पांच विधानसभा क्षेत्रों में विकास के लिए प्रस्तावित 98 योजनाओं में से 78 का प्रस्ताव तैयार कराया है।

इसके अलावा तीन राहत कार्यों के मद में पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। मालूम हो कि कैंट विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्तावित 34 में से 26 प्रस्तावों को पीएम की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


इसी तरह दक्षिणी की दो, सेवापुरी की 20, उत्तरी की नौ और रोहनिया की 21 प्रस्तावों के लिए धन जारी करने की मोदी ने संस्तुति कर दी है। प्रभारी जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि पीएम का सहमति पत्र जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है। प्राथमिकता के आधार पर धन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें