फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

255 माडलों में 20 प्रदेश स्तर के लिए चयनित

Sat, 25 Apr 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इसमें जिले के 70 विद्यालयों के 255 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। छह कक्षों में माडलों का अवलोकन करने के बाद निर्णायक मंडल ने 20 माडल का  चयन प्रदेश स्तर के लिए किया।
विज्ञापन



प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओम प्रकाश गुप्त ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ेगी।

 भविष्य में यही बच्चे देश के वैज्ञानिक भी बनेंगे। जिले के 70 स्कूलों से आए 255 छात्र-छात्राओं ने छह कक्षों में माडल को सजाया।

निर्णायक मंडल में शामिल टीमों में केएनपीजी के वनस्पति विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. कमाल अहमद सिद्दिकी, डा. एएन पांडेय, डायट प्रवक्ता असीम श्रीवास्तव, राजकीय हाईस्कूल अजयपुर की जयति शर्मा, राजकीय हाईस्कूल सरई मिश्रानी की कुसुम ने माडलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


 255 माडलों में 20 का चयन किया गया। विभाग की ओर से 20 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक हजार रुपये दिया गया। इस मौके पर वीएनजीआईसी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रमणि मिश्रा, आरएन सिंह, ज्ञानेंद्र तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें