फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्शीद के सहारे मोदी का कांग्रेस पर करारा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की सुप्रीम कोर्ट व चुनाव आयोग के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं पर संस्थानों को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ‘निश्चित’ हार को सामने देखते हुए अभी से ही बहाने तलाशने लगे हैं। हालांकि ओडिशा में अपनी दूसरी रैली के दौरान मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ नरम रुख ही इख्तियार किया।

नवीन पटनायक पर नरम रुख

मगर साथ ही सरकार को ‘नाकाम’ बताते हुए कहा कि राज्य के लोगों को बीजेडी सरकार से ज्यादा उम्मीदें नहीं लगानी चाहिए थी।  और उन्होंने उनके खिलाफ कोई टिप्पणी भी नहीं की। जबकि नवीन पटनायक खुद को तीसरे मोर्चे से जोड़ चुके हैं।

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट की आलोचना की थी। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने देश के दो प्रतिष्ठित संस्थानों पर निशाना साधने के लिए विदेशी जमीन को चुना।

मोदी के न‌िशाने पर कांग्रेस

उन्होंने कहा, ‘मैं हैरान हूं कि आखिर वह किस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। चुनाव आयोग को गालियां देने के लिए वह लंदन गए। उन्होंने आयोग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेसी अपनी निश्चित हार के लिए बहाने ढूंढ रहे हैं।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर भी हमला बोला। प्रधानमंत्री जी, इस मामले पर उचित कदम उठाना आपकी जिम्मेदारी बनती है।’

मोदी ने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस का नाम बदलकर इंस्टीट्यूशन निगलेक्टिंग कांग्रेस कर देना चाहिए क्योंकि हमारे प्रतिष्ठित संस्थानों की आलोचना करना और गालियां देना सत्ताधारी पार्टी की आदत बन चुकी है।

मोदी बोले कांग्रेस पर ऐजेंडा

मोदी ने आगे कहा, ‘उनके पास ‘मोदी रोको, मोदी रोको’ जपने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। मैं देश की समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए 24 घंटे मेहनत कर रहा हूं और वे मोदी का समाधान ढूंढने पर काम कर रहे हैं।’

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार ने कहा कि वह विकास, रोजगार और समृद्धि की राजनीति करना चाहते हैं और गरीबों के आंसू पोंछना चाहते हैं।
विज्ञापन

समर्थन की मांग

उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जीत दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर उनके पास पूर्ण समर्थन नहीं होगा, तो वह पीएम बनकर भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगे।

याद रहे कि वर्ष 2009 में भाजपा को 21 में से एक भी सीट नहीं मिली थी। मोदी ने राज्य में आदिवासियों की स्थिति पर भी चर्चा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें