फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया पर आरोप लगाकर फंसे केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक नेताओं पर तमाम आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब मीडिया को कठघरे में खड़ा करके फिर से विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों को जेल भेजने तक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


इस बयान पर मीडिया के सामने आप के नेता संजय व आशुतोष को सफाई देना भारी पड़ता दिखाई दिया और दोनों नेता सवालों को टालते हुए दिखे।

केजरीवाल का आरोप है कि मीडिया नरेंद्र मोदी के पक्ष में खबरें चला रहा है और उनकी सरकार बनने पर वे जांच करार ऐसे मीडिया कर्मियों को जेल भेज देंगे।
विज्ञापन

बयान के बाद घ‌िरे केजरी

शुक्रवार को वह अपने बयान से पलट गए। जबकि पार्टी के प्रवक्ताओं ने कहा कि केजरीवाल ने मीडिया के कुछ तबके को लेकर सवाल उठाए थे, जो पैसा लेकर खबरें चलाते हैं।

आप नेता आशुतोष ने चार न्यूज चैनलों का नाम लेते हुए कहा कि जो चैनल इस गोरखधंधे में शामिल हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें