फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS में फेरबदल, कई प्रचारक इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सांगठनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 18 से अधिक प्रचारकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। कई लोगों के विभाग बदले गए हैं जबकि कई प्रचारकों को दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत संघ ने वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र सक्सेना को काशी क्षेत्र के प्रचार विभाग का प्रमुख बनाया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालने वाले राजेंद्र सक्सेना अब तक लखनऊ में संघ के प्रचार विभाग के प्रमुख थे।

बीते 21 जून को यहां निवेदिता शिक्षा सदन में हुई संघ की कार्यकर्ता विकास बैठक में सर संघ चालक मोहन भागवत की मौजूदगी में सूबे के सांगठनिक ढांचे में व्यापक फेरबदल की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


तब प्रचारकों के कार्यक्षेत्र और विभाग में बड़े फेरबदल की योजना का खुलासा ‘अमर उजाला’ ने ही किया था। पांच दिनों तक चली इस बैठक के समापन के महज चार दिनों के भीतर ही फेरबदल कर दिया गया है।
विज्ञापन

तमाम निष्क्रिय प्रचारकों की छुट्टी

संगठन को अधिक गतिशील बनाने के लिए ऐसा किया गया है और तमाम निष्क्रिय प्रचारकों की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह नए और ऊर्जावान प्रचारकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बड़े बदलाव की रूपरेखा तो बनारस में ही तैयार कर ली गई थी लेकिन इस पर मुहर संगठन की गोपनीय प्रांत योजना बैठक में बुधवार को लगाई गई।

संघ सूत्रों के मुताबिक सक्सेना का काशी तबादला किसी बड़ी योजना को मूर्तरूप देने की दिशा में उठाया गया कदम है। काशी में प्रचार विभाग में पहले से ही डॉ. ओपी सिंह, नागेंद्र कुमार, लोकनाथ व कृष्णमोहन शामिल हैं।

इतना ही नहीं, जिला उत्तर प्रचारक हरिश्चंद्र को मछलीशहर भेजा गया है जबकि जिला काशी प्रचारक उदयभान को धर्म जागरण विभाग में भेजा गया है। इसी तरह जौनपुर के प्रचारक विश्वप्रताप को सुल्तानपुर का प्रचारक बनाया गया है। इनके अलावा प्रांत के अलग-अलग विभागों के 16 से अधिक प्रचारकों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें