लालू यादव अपने बेटों के मंत्रालयों में दखल देने से बाज नहीं आ रहे। इस बार उन्होंने अपने छोटे बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मंत्रालय में दखल देने की। उन्होंने सड़क निर्माण विभाग से मुख्य सचिव को राघोपुर में जल्द से जल्द पांटूल पुल बनाने के आदेश दिए।
मुख्य सचिव (सड़क निर्माण) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वे किसी जरूरी काम के लिए लालू यादव के पटना के 10 सर्कूलर रोड स्थित आवास पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मंत्री तेजस्वी और उनके पिता लालू यादव ने उनसे राघोपुर (तेजस्वी का विधानसभा क्षेत्र) में पांटूल पुल से निर्माण की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत सारे लोग इससे लिए गुहार लगा रहे हैं। गौरतलब है कि तेजस्वी के पास तीन अन्य मंत्रालयों का अतिरिक्त भार है जिनमें से सड़क निर्माण विभाग भी एक है।
इसी तरह का एक और मामला उस वक्त सामने आया जब स्वास्थ्य सचिव आरके महाजन स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के पास पहुंचे। महाजन और लालू यादव अगल-बगल में बैठे हुए थे। इस दौरान लालू ने तेजस्वी को यह कहते हुए वहां से जाने को कहा कि उन्हें मुख्य सचिव से कुछ जरूरी बात करनी है।