फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी अलकायदा की कहानी जिससे अमेरिका खाता है खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ISIS आतंकियों ने अमेरिकी पत्रकार जेम्स फॉली के बदले पाकिस्तानी वैज्ञानिक डॉक्टर आफिया सिद्दकी की रिहाई की मांग की थी। ये खुलासा किया है अमेरिकी अखबार ग्लोबल पोस्ट ने।
विज्ञापन


ग्लोबल पोस्ट ने जेम्स फॉली के परिवार की इजाजत से उस ईमेल को प्रकाशित किया है जो फिरौती के लिए उनके माता-पिता को इस्लामिक स्टेट की ओर से 12 अगस्त को भेजा गया था।

आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये डॉक्टर आफिया सिद्दकी उर्फ लेडी अलकायदा कौन हैं जिनकी रिहाई के बदले ISIS जेम्स को रिहा करने को तैयार था।

लेडी अलकायदा के नाम से मशहूर है आफिया

आफिया सिद्दीकी एक न्यूरोसाइंटिस्ट हैं, जिन्होंने अमेरीका के मैसाच्यूसेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है। ऐसा कहा जाता है कि पाकिस्तान लौटने से पहले उन्होंने 9/11 के हमले का मास्टर माइंड माने जाने वाले खालिद शेख मोहम्मद के एक रिश्तेदार से शादी कर ली थी।

अमेरीका उन पर अलकायदा से भी संबंध रखने के आरोप लगाता है। साल 2010 में आफिया को 86 साल की सजा सुनाई गई। आफिया पर आरोप था अफगानिस्तान में अमरीकी कर्मचारियों की हत्या के प्रयास का।

साल 2008 के करीब आफिया को अफगानिस्तान के गजनी शहर से गिरफ्तार किया गया था। 2010 में बीबीसी पर प्रकाशित एक खबर के मुताबिक आफिया के पास से उस वक्त कुछ रसायन और ऐसा साहित्य बरामद हुआ था जिसमें बड़े पैमाने पर हिंसा करने और हत्याएं करने की साजिश के बारे में अंदाजा मिलता था।
विज्ञापन

शुरू से चरमपंथ की ओर था झुकाव

इसके बाद आफिया को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ शुरू कर दी गई। पूछताछ के दौरान ही आफिया ने एक रायफल से अमरीकी खुफिया एजेंसी के एजेंट और अमरीकी सैनिक की ओर निशाना साध दिया था। अमरीका में अपनी पढ़ाई के दौरान भी आफिया का ताल्लुक अलकायदा से था।

साल 2001 में ही आफिया सिद्दीकी की गतिविधियों को देखते हुए उसे खतरनाक महिलाओं की श्रेणी में डाल दिया गया था। एफबीआई ने आफिया का डेंजरस वुमैन टाइटिल से एक पोस्टर जारी किया था जिसके बाद आफिया लापता हो गई थी।

माना जाता है कि अमेरिकी मीडिया ने आफिया को लेडी अलकायदा के नाम से चर्चित कर दिया। जब आफिया को 86 साल की सजा मिली तो पाकिस्तान में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन भी हुए।

जर्मनी के वेबसाइट डीडब्ल्यू के मुताबिक आफिया के तीन बच्चे भी हैं जिनमें से दो लापता हो गए थे जबकि तीसरा बच्चा अपने रिश्तेदारों के यहां रहता है। आफिया के पूर्व पति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आफिया उससे जिहाद में शामिल होने की जिद करती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें