पीके पोस्टर विवाद फिल्म अभिनेता आमिर खान के लिए नित नई मुसीबतें पैदा कर रहा है। इस मामले में आमिर खान सुप्रीम कोर्ट की लड़ाई भले जीत गए लेकिन दीवानी न्यायालय में आकर लटक गए हैं।
मुंबई की एक दीवानी अदालत के न्यायाधीश एम.एस. शर्मा ने पीके के पोस्टर और प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए आमिर खान को 25 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है। पीके फिल्म के पोस्टर में आमिर खान को एक रेडियो के साथ निर्वस्त्र होकर रेल पटरी पर खड़ा दिखाया गया है।