फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ का सबसे बड़ा निर्यातक है भारत-रिपोर्ट

Tue, 06 Oct 2015 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर पूरे देश में गोमांस को लेकर बहस छिड़ी हुई है वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे आंकड़़े सामने आ रहे हैं जो चौकाने वाले हैं। वाल स्ट्रीट जर्नल पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार भले ही भारत के बड़े हिस्से में गायों की हत्या करना बैन हो लेकिन दुनिया के किसी भी अन्य देश से ज्यादा बीफ का निर्यात भारत से ही होता है।
विज्ञापन


यू.एस.डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर फॉरेन एग्रीकल्चर सर्विस (यूएसडीए) के अनुसार भारत में गाय की विभिन्न प्रजातियां, बैलों और भैंसों की आबादी 30 करोड़ से ज्यादा है।

2016 में अभी तक भारत में 4.5 मिलियन टन भैस के मीट का उत्पादन हुआ है जो बीते साल से 5 प्रतिशत ज्यादा है। मीट के कुल उत्पादन में भारत के 29 राज्यों में सबसे ज्यादा उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगा आयात

वर्ष 2015 में दुनिया भर में भैंसों के मीट का सबसे ज्यादा उत्पादन भारत में हुआ था। वहीं अब तक 2016 में बीफ और भैंस के मीट का कुल उपयोग भारत में 2 करोड़ टन से ज्यादा है।

यूएसडीए के मुताबिक आबादी बढ़ने के साथ इस उपयोग में धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होगी। इसकी वजह यह है कि मीट के लिए भैंस का उपयोग दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा होता है। डिपार्टमेंट के अनुसार 2016 में भारत से भैंसों का आयात भी बढे़गा जो 2015 में 2 करोड़ टन तक था।

भारत से आयात में बढ़ोत्तरी इसलिए होगी क्योंकि मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और साउथ पूर्व एशिया में इसकी मांग बढ़ेगी। यूएसडीए के मुताबिक भारतीय बाजार से वियतनाम और मलेशिया सबसे बड़े आयातक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें