फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में कांग्रेस नेतृत्व के लिए मुसीबत बनेंगे स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व को अदालत के कटघरे में खड़ा करा कराने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने नए साल में अमेठी जमीन घोटाला मामले में लड़ाई लड़ने की घोषणा की है।
विज्ञापन


ट्विट के जरिए स्वामी ने कहा कि उनके लिए यह साल नेशनल हेराल्ड और राम मंदिर की लड़ाई लड़ने का रहा, वर्ष 2016 में वह अमेठी में %बुद्घु% के जमीन घोटाले की लड़ाई लड़ेंगे।

गौरतलब है कि अमेठी के कौहार गांव की 65 एकड़ जमीन पर सियासी रस्साकशी के बीच स्थानीय अदालत ने राजीव गांधी ट्रस्ट को बेची गई जमीन को उत्तर प्रदेश औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) को वापस करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


तब मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे बड़ा सियासी मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था। विवाद का कारण वर्ष 1983 में कौहर गांव की 65 एकड़ जमीन को किसानों से ले कर साईकिल बनाने वाली कंपनी सम्राट को दिए जाने का निर्णय था।

कंपनी ने तीन-चार साल तक तो कारखाना लगाने का नाटक किया। बाद में सब्सिडी लेकर कंपनी ही बंद हो गई। कम्पनी ने कारखाना लगाने के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थाओं से जो कर्ज लिया था उसकी वापसी के लिए 90 साल के लिए पट्टे पर ली गई उस जमीन की नीलामी कर दी।
विज्ञापन

जुट गए हैं मुहिम में

नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को घेरने वाले भाजपा नेता स्वमी नए साल में इस परिवार की परेशानी बढ़ाने की मुहिम में जुट गए हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में अमेठी में हुए कथित जमीन घोटाले पर गंभीरता से काम करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में उन्होंने राम मंदिर और नेशनल हेराल्ड मामले पर काम किया। अब नए साल में वह अमेठी जमीन घोटाले पर काम करेंगे।

गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड मामले में अदालती लड़ाई में उलझने पर मजबूर हुए गांधी परिवार ने मोदी सरकार पर स्वामी के जरिए निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को जमानत लेनी पड़ी।

पढ़ें ट्वीट
Working on a Amethi land fraud of Buddhu. That is for 2017. In 2016 is reserved for NH and Rama Temple in Ayodhya.— Subramanian Swamy (@Swamy39) December 20, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें