फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 में भाजपा ने जीतीं थी महज दो सीटें, कौन हैं वो?

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 1984 के आम चुनाव ऐसे वक्त में हुए जब कांग्रेस इंदिरा गांधी की हत्या से पैदा सहानुभूति की लहर पर सवार थी। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को महज दो सीटें मिली थीं क्या आप जानते हैं वे दोनों सीटें कौन सी थीं।
विज्ञापन


दिलचस्प यह है कि ये दोनों सीटें अटल बिहारी वाजपेयी या लालकृष्ण आडवाणी ने नहीं जीती थीं। एक सीट गुजरात और दूसरी आंध्र प्रदेश में थी। इनके नाम थे गुजरात की मेहसाणा और आंध्र प्रदेश की हनामकोंडा सीट।

मेहसाणा में भाजपा के एके पटेल ने बाजी मारी थी। वर्ष 1980 में यहां कांग्रेस के मोतीभाई चौधरी जीते थे। हालांकि बाद के कई चुनावों में पटेल को इस सीट से कोई नहीं हरा पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

कई बार पटेल ने मारी बाजी

सन् 1989, 1991, 1996 और 1998 में पटेल इस सीट पर हावी रहे। 1999 में यह सीट भाजपा के पुनजाजी ठाकौर ने जीती और 2004 में कांग्रेस के जीवाभाई पटेल ने इस सीट को झटक लिया।

बहरहाल 2009 में भाजपा की जयश्रीबेन पटेल फिर इस सीट को पार्टी के पास ले आईं। गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता एके पटेल वर्ष 1998-99 तक भाजपा की सरकार में मंत्री भी रहे।

जहां तक हनामकोंडा सीट की बात है तो 1984 में भाजपा के चंदूपाटिया जंगा रेड्डी ने यहां जीत का परचम लहराया। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि इस सीट पर न तो इससे पहले कभी भाजपा जीती थी न बाद में ही जीती। पहले कांग्रेस और बाद में तेलुगु देशम पार्टी यहां हावी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें