फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस्ता सीतलवाड़ के दो NGO को सरकार का नोटिस

Sat, 20 Jun 2015 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और उनके पति द्वारा संचालित दो गैर-सरकारी संगठनों को कथित रूप से विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) का उल्लंघन करने के मामले में नोटिस भेजा है। नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


तीस्ता और उनके पति जावेद आनंद, सबरंग ट्रस्ट और सिटिजंस फॉर जस्टिस एंड पीस नाम से दो एनजीओ संचालित करते हैं। दोनों को नोटिस दो दिन पहले जारी किए गए थे।

मंत्रालय के अधिकारियों ने इस साल अप्रैल में इन दोनों संगठनों के कार्यालयों में जा कर उनके रिकॉर्ड और खातों की जांच की थी। इस दौरान अधिकारियों ने कुछ अनियमितताएं पाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें