जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने कराची एयरपोर्ट में हुए आतंकी हमलों के लिए भारत की नई सरकार पर निशाना साधा है।
26/11 मुंबई हमलों के मास्टर माइंड और जमाद उद दावा के मुखिया हाफिज सईद ने कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है।
ये कोई पहला मामला नहीं है जब आतंकी हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ ऐसे बयान दिए हों। हाफिज सईद ने अपने बयान में कहा, "कराची हमले के पीछे हमारे दुश्मन भारत और उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है।