बदायूं से मथुरा वृन्दावन घूमने आए चार दोस्त यमुना में नहाते समय डूब गए। ये चारों दोस्त कोसी घाट पर नहा रहे थे। पुलिस और गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी के मुताबिक मथुरा वृन्दावन घूमने आए बदायूं के चार दोस्त रामदास पुत्र जगत सिंह उम्र-20, नीरज पुत्र सूरजपाल उम्र-18, राकेश पुत्र हरपाल उम्र-22, सुनील पुत्र सत्यपाल उम्र-16 चारों रविवार को थाना मांट क्षेत्र के कोसी घाट पर नहा रहे थे।