मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल व्यापमं घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ने मंगलवार को राज्यपाल राम नरेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में कोई भी कानूनी बाधा नहीं है। इस बात को एसआईटी के प्रमुख जस्टिस चंद्रेश भूषण ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था।
कल एसआईटी और एसटीएफ की संयुक्त बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि राज्यपाल सहित किसी भी विशिष्ट व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में कोई बाधा नहीं है। बता दें कि हाईकोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद एसआईटी प्रमुख ने दोनों जांच एजेंसियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। इसमें आगे के एक्शन प्लान पर चर्चा की गई।