फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलगेटः बिड़ला की डायरी खोलेगी कई राज

Fri, 06 Dec 2013 01:00 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलगेट घोटाले में एक नया मोड़ आया है। बिड़ला ग्रुप के ऑफिस से एक ऐसी नई डायरी मिली है जिससे कई नाम उजागर हो सकते हैं।
विज्ञापन


कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने एक महत्वपूर्ण दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट को सौंपा है। इस दस्तावेज के सार्वजनिक होने के बाद कई राजनीतिक पार्टियों के नेता कठघरे में आ सकते हैं।

मैं कानून से ऊपर नहीं, सीबीआई जांच को तैयार
यह दस्तावेज एक डायरी है। सीबीआई ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के ऑफिस से मिली एक डायरी सुप्रीम कोर्ट को सौंपी है। इस डायरी में पिछले 10 सालों के दौरान राजनेताओं और कई पार्टियों के सांसदों को पेमेंट करने का जिक्र है।
विज्ञापन


इस डायरी में 1000 से ज्यादा बार पेमेंट करने का जिक्र है। राजनीतिक दलों के इन लोगों को ये पेमेंट्स बिड़ला कंपनी ट्रस्ट की ओर से किए गए थे। हालांकि इस बारे में बातें पहले भी हो चुकी हैं। और कंपनी इन पेमेंट्स को लीगल मानती है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक नेताओं और अलग-अलग पार्टियों के सांसदों को ज्यादातर पेमेंट्स उस वक्त किए गए जब देश में चुनाव का माहौल था।

हालांकि अभी तक इस डायरी के आधार पर इस केस में किसी और व्यक्ति को सहअभियुक्त बनाने की बात सुप्रीम कोर्ट द्वारा नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें