फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड आपदाः अखिलेश के विधायक देंगे 10-10 लाख

Fri, 28 Jun 2013 05:35 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा में राहत देने के मामले में उत्तर प्रदेश ने गुजरात और महाराष्ट्र जैसे संपन्न राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वे क्षेत्रीय विकास फंड से 10-10 लाख रुपये उत्तराखंड आपदा के लिए दान करें।

साथ ही युवा मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को निजी तौर पर 50-50 हजार रुपए और मंत्रियों को एक-एक लाख रुपए देने का निर्देश दिया है।

अखिलेश ने कहा, 'मैंने सभी विधायकों से उत्तराखंड आपदा के शिकार पीड़ितों के लिए 10-10 लाख क्षेत्रीय विकास फंड से देने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी विधायकों से निजी रूप से 50-50 हजार रुपए देने को भी कहा है।'
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के 224 विधायक हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य पहले ही उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 25 करोड़ दे चुका है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से अलग हुए उत्तराखंड को पेंशन के रूप में 350 करोड़ रुपए अभी दी जानी है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो भी डॉक्टर उत्तराखंड जाने को इच्छुक हैं, उन्हें वहां भेजा जाएगा। अगर इस मामले में कुछ और सहायता की जरूरत पड़ी तो उत्तर प्रदेश जितना संभव हो सकेगा, उतना करेगा।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की संभावना के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में पूरी तरह से सतर्क है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें