भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर मचे घमासान के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आपको पीएम पद के उम्मीदवार की दौड़ से अलग कर लिया है।
चौहान ने रविवार को कहा कि वह अपना पूरा ध्यान मध्य प्रदेश में लगा रहे हैं। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम को आगे किया है।
संवाददाताओं ने चौहान से पार्टी में प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर हो रही चर्चा पर सवाल किया था। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अभी काफी कुछ करना है। इसलिए मैं पूरी तरह से मध्य प्रदेश पर ध्यान दे रहा हूं। चौहान ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला भी किया।