फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख बुजुर्ग के साथ हरकत करने वाली सलाखों के पीछे

Mon, 19 Aug 2013 01:52 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के सेंसबरी कवेंट्री में एक बुजुर्ग सिख के साथ दुर्व्यवहार करने वाली ब्रिटिश युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने एक 80 साल के सिख बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें गिरा दिया था और फिर उनके चेहरे पर थूंका भी था।
विज्ञापन


आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस हमले का ऑनलाइन वीडियो सामने आने के बाद भारत में इसकी पुरजोर निंदा की जा रही है।

घटना 10 अगस्त शाम 8.30 बजे की है जब आरोपी लड़की की इस वृद्घ के साथ कहासुनी हो गई और युवती ने बुजुर्ग सिख के चेहरे पर घूंसे से वार कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। बुजुर्ग की पगड़ी भी खुल गई और नाक से खून आ गया।

युवती ने बुजुर्ग को अपशब्द भी कहे और चेहरे पर थूका भी। युवती के साथ तीन लड़के भी मौजूद थे।

घटनास्थल पर और भी लोग मौजूद थे लेकिन कोई बचाने के लिए आगे नहीं आया। घटना के बाद में सिर्फ एक व्यक्ति मदद के लिए आगे आया और उसने बुर्जुग की पगड़ी उठाकर दी। इसके बाद वह लड़की और उसके साथी वहां से चले गए।
विज्ञापन


ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स के इस शहर की पुलिस ने इसे दुर्भावनापूर्वक किया गया हमला बताया है। पुलिस का कहना है कि लड़की से पूछताछ की जा रही है। इस अपराध के दोषी को पांच साल कैद का प्रावधान है।

देखें वीडियो: वीडियो से सामने आया सच


लंदन स्थित सेंसबरी कवेंट्री में ट्रिनीटी स्ट्रीट पर ब्रिटिश युवती द्वारा 80 वर्षीय बुजुर्ग को पीटे जाने का वीडियो वहां मौजूद एक युवक ने बना लिया था। उसने वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया और इसके बाद यह मामला दुनिया के सामने आया।

घटना का वीडियो सोशल साइटों पर भी शेयर किया गया।

राजनीतिक दलों ने किया विरोध
पंजाब की सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने इस हमले को घृणा अपराध का एक और शर्मनाक उदाहरण बताया है। रविवार को पार्टी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस मामले को यूके सरकार के समक्ष उठाने का भी अनुरोध किया।

एक बयान में पार्टी ने दुनिया के कोने-कोने में बसे सिख समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। शिअद सचिव और प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने हमले को दुर्भाग्यपूर्ण और भयानक बताया।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे सिख समुदाय को झकझोर दिया है। घृणा अपराध के बढ़ते मामलों के बावजूद केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। ब्रिटिश संगठनों ने हमले की निंदा की है और आरोपी युवती को सख्त सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


एक साल पहले अमेरिकी गुरुद्वारे में एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर छह लोगों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें