सीबीआई बदायूं रेप-हत्या मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं करेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार और हत्या मामले में इन सभी को आरोप मानकर गिरफ्तार किया था।
नाबालिग बहनों के शव आम के एक पेड़ से लटके हुए पाए गए थे। पीटीआई के मुताबिक सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या और बलात्कार में संलिप्तता संबंधी कोई सबूत नहीं मिला है।
सीबीआई के इस नए निष्कर्ष के चलते यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को जल्द जमानत मिल सकती है क्योंकि उनकी 90 दिन की हिरासत की अवधि भी पूरी हो गई है। नियमों के मुताबिक, जांच एजेंसी को जघन्य अपराध मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के 90 दिन के अंदर जबकि अन्य मामलों में 60 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करनी होती है।