फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन से मिले कैमरन, हेलीकॉप्टर डील पर हुई बात

Tue, 19 Feb 2013 04:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन ने भारत को आश्वस्त किया कि वह वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे में दलाली खाए जाने के मामले की जांच में पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ आज द्विपक्षीय शिखर बैठक में यह आश्वासन दिया।

बैठक के बाद में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में डा. सिंह और केमरन ने अपने-अपने वक्तव्य में भी इसकी जानकारी दी।

डा. सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग बढा़ने को लेकर बातचीत के साथ ही वीवीआईपी अगस्ता वेस्टलैण्ड हेलीकाप्टर सौदे में भ्रष्टाचार के मामले की जांच में ब्रिटेन के पूर्ण सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन


कैमरन ने अपने वक्तव्य में कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में ब्रिटेन भारत के हर अनुरोध पर पूरा-पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है चाहे वह किसी भी रूप में या स्थान पर हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें