फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-शिवसेना की डील हुई फाइनल

Wed, 03 Dec 2014 06:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना अब साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है, जिसमें शिवसेना के 4 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री होंगे। इसके अलावा एक कैबिनेट सीट केन्द्र में मिलेगी।
विज्ञापन


इस तरह शिवसेना कुल 13 मंत्रियों के साथ बीजेपी में शामिल होने जा रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार सुबह ही एक ट्वीट के माध्यम से इसके संकेत दिए थे।

ट्वीट में सुब्रमण्यम कहा था, "शिवसेना के 5 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री कल शपथ लेंगे। जय श्री राम! नमो नमो।" रविवार को सुब्रमण्यम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिले थे।
विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद ही उन्होंने कहा था कि दोनों पार्टियों को हिन्दुत्व के लिए साथ आना ही होगा। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी शिवसेना को लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और ऊर्जा विभाग दे सकती है।

सोमवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई में दोनों पार्टियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद कहा कि वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस मीटिंग में 70-80 प्रतिशत बातों पर दोनों पार्टियां सहमत हो गई हैं और जो बची हैं उन पर विचार चल रहा है।

माना जा रहा है कि इस बातचीत में उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के पद को लेकर बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी। सूत्रों के अनुसार, अब शिवसेना ने इनकी मांग करना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें