फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भयंकर तूफान से 32 की मौत, 80 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के कोसी क्षेत्र में आए तूफान में मौतों की संख्या कम से कम 32 हो गई है और कई घायल हैं। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


प्रधान सचिव उनके मुताबिक मरने वालों में 25 पूर्णिया ज़िले से, छह मधेपुरा और एक व्यक्त मधुबनी से हैं। उन्होंने ये भी बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि दूर-दराज़ इलाक़ों से सूचना मिलने में देर हो रही है।

इस कारण अभी तबाही का पूरा अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक़ जो ज़िले प्रभावित हैं, वे हैं- मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, दरभंगा और मधुबनी।
विज्ञापन

विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोगों की जान गई

दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो खुद ही हालात का जायजा लेंगे और सरकार इस मामले में हर जरूरी कदम उठाएंगे। सड़कों पर पेड़ों के गिर जाने से यातायात में बाधा आ रही है। पूर्णिया से ही आलोक आनंद ने सोशल मीडिया पर लिखा है- एक रात में ही बेघर हो गए कई, जो कल तक घरवाले थे। उन्होंने कहा है कि शहर में विनाशकारी आंधी-तूफान से घर तबाह हो गए हैं।

तबाही का आलम यह है कि शहर में जगह-जगह जाम लगे हैं, आस-पास के गांव से शहर को जोड़ने वाली तमाम सड़कों पर पेड़ और खंभे गिरे पड़े हैं। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। राज्य का कोसी क्षेत्र बाढ़ से जूझता रहा है और कुछ साल पहले वहाँ भीषण बाढ़ आई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि तूफान से कितना नुकसान हुआ है इसके आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही मैं खुद पूर्णिया के दौरे पर जाऊंगा। इस तूफान में अभी तक 32 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 80 लोग घायल हुए हैं। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के प्रमुख सचिव व्यासजी ने बताया कि इस हादसे में मृत लोगों को 4, लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें