फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 दिनों तक घूम-घूम कर लोगों को मारता रहा, अब नहीं मिल रही पैरोल

Wed, 22 Apr 2015 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलीफोर्निया के एक सीरियल किलर को पैरोल देने से इनकार कर दिया गया है। साथ ही वह अब अगले सात सालों तक पैरोल के लिए आवेदन भी नहीं कर सकेगा। जानकारी के मुताबिक इस हत्यारे ने साल 1977 में करीब नौ दिनों तक शहर में घूम-घूम कर चार लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


ब्रैट मैथ्यू पॉल थॉमस जो कि अब 56 साल का हो चुका है और उसके साथ मार्क टिच को साल 1977 में हत्या का दोषी पाया गया था। इन दोनों आरोपियों ने ऑरेंज सिटी में चोरी और सेंधमारी के दौरान कई हत्याएं की थीं।

वारदात के वक्त थॉमस महज 18 साल के थे और उनका दोस्च टिच 17 साल का था। दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वहीं टिच की बीते साल जेल में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ये दोनों आरोपी कैलीफोर्निया की ऑरेंज सिटी के स्टेटन अपार्टमेंट कॉम्पलैक्स में पड़ोसी थी। वहीं पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के चलते इस कॉम्पलैक्स को "द जीरो" नाम दिया था।

सिरफिरों ने चार लोगों को मारी गोली

इन दोनों हत्यारों का पहला निशाना लॉरा स्ट्राटन (20) थीं जिन्होंने इन दोनों को उस वक्त टोकने की कोशिश की जब वो दोनों उनके घर में तोड़फोड़ कर रहे थे। इन दोनों ने लॉरा का अपहरण किया और उन्हें सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्हें चोरी की 22 कैलीबोर की राइफल से गोली मार दी गई।

महज तीन दिन बाद इन दोनों ने 35 साल के एफ्रेम जैकब क्रिस्टियन को उस वक्त गोली मार दी जब वो रॉकव्यू डेयरी में डैकती डाल रहे थे। करीब पांच दिन बाद थॉमस और टिच ने बिलियर्ड हाल के एक मालिक को लूटने के लिए उनका पीछा करने की योजना बनाई।

उन्होंने अब्रे ड्यूकन को उनके घर पर गोली मार दी और उसके बाद उनकी 18 साल की बेटी डेनिस को भी गोली मार दी। इस हमले में ड्यूकन की पत्नी और उनकी दो बेटियों की जान किसी तरह बच गई। गनीमत रही उनकी 11 साल की बेटी उस वक्त पड़ोसी के यहां थी।
विज्ञापन

चोरी की कार चलाते हुए धरे गए हत्यारे

इन तमाम वारदातों के बाद पुलिस ने थॉमस और टिच को अगले ही महीने सैन बर्नाडिनो काउंटी में एक चोरी की कार चलाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पैरोल की सुनवाई से पहले रखी गई प्रेस कांफ्रेंस में ऑरेंज सिटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी टोनी रेकॉकस ने बताया कि थॉमस एक सीरियल किलर है जो न सुधरा है और न सुधर सकता है।

अब्रे ड्यूकन की एक बेटी लेनेट ड्यूकन को आज भी वो मंजर याद है, वो अपनी बहन को बताती है कि उसके पिता और डेनिस को मार दिया गया था। उसने बताया कि वो ऐसा दिन था जिसने उसे विश्वास दिलाया कि बूगीमैन सच में था और बुराईयां वास्तव में मौजूद होती हैं और उसका नाम ब्रैट थॉमस था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें