आर्थिक तंगी से परेशान भोजपुरी गायक विकास राय ने परिवार के चार सदस्यों के साथ खुदकुशी कर ली। इसके अलावा गायक का छोटा भाई गंभीर हालत में बिहार के रोहतास जिले स्थित एक अस्पताल में भर्ती है।
डीआईजी रेंज मोहम्मद रहमान ने शुक्रवार को बताया कि भोजपुरी गायक विकास राय (18), उसके पिता संतोष कुमार राय (50), मां सुनीता देवी (40), छोटा भाई विशाल (16) और बहन ब्यूटी कुमारी (15) मृत पाए गए और विकास का छोटा भाई रवि (12) रोहतास के नारायणी हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती है।
विकास उभरता हुआ गायक था, उसे गायकी के क्षेत्र में स्थापित करने के लिए उसके पिता संतोष ने अपनी जमीन, घर और वाहन तक बेच दिए थे। इस कारण परिवार आर्थिक तंगी का शिकार था।