उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि क्या देश के 20 स्मार्ट शहरों में यूपी का एक भी शहर शामिल होने के काबिल नहीं है? केंद्र सरकार ने जान बूझकर यूपी की उपेक्षा की है। ये पक्षपात है।
नरेंद्र मोदी यूपी से चुनाव जीतकर देश का बादशाह बने बैठे हैं और यूपी की उपेक्षा कर रहे हैं। यूपी के लोग भी आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान इसका जवाब देंगे।
20 स्मार्ट सिटी की सूची से यूपी-बिहार के शहरों का नाम गायब होने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि भाजपा को बिहार में अपनी स्थिति का पता चल गया है। भाजपा को ये भी एहसास हो चुका है कि यूपी में बिहार से भी बदतर स्थिति होने वाली है। इसलिए 20 स्मार्ट सिटी की सूची से यूपी-बिहार के शहरों का नाम गायब कर दिया गया है। आजम खां ने कहा कि वैसे हम केंद्र सरकार के रहमोकरम पर नहीं है। पूरा यूपी स्मार्ट है। रामपुर तो सुपर स्मार्ट सिटी है।