फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को लेकर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 22 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताइवान में 58 यात्रियों को लेकर जा रहा ट्रांस एशिया एयरवेज का एक विमान इंजन में आग लगने की वजह से बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं, जबकि 15 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन


अभी 21 यात्रियों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिस वजह से मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। बचाव टीम ने विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है।

विमान में सबसे ज्यादा चीनी पर्यटक सवार थे। पिछले सात महीनों में इस एयरलाइंस की यह दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले पिछले साल जुलाई में इस एयरलाइंस के एक और विमान हादसे में 48 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार, ट्रांस एशिया एयरवेज की फ्लाइट जीई235 बुधवार सुबह ग्यारह बजे के आस-पास ताइपे के शांगसान हवाई अड्डे से ताइवान के नियंत्रण वाले किनमैन द्वीप के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हवा में पलट गई और लहराकर एक पुल से जा टकराई।
 
सभी फोटो-डेलीमेल

वीडियो फुटेज में आया साफ नजर

इसके बाद विमान पास ही एक नदी में जा गिरा। विमान में चालक दल के पांच सदस्यों समेत 58 लोग थे। हालांकि, अभी तक एयरलाइंस ने आधिकारिक तौर पर विमान हादसे की सटीक वजह नहीं बताई है।

टीवी पर चल रहे विमान हादसे के जारी वीडियो फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एटीआर 72-600 जेट विमान एक ओर झुक गया था और विमान का एक डैना ताइवान नेशनल फ्री वे नंबर एक से रगड़ खाता दिखा और कुछ ही पलों में वह नदी में जा गिरा।

इस दौरान विमान की जद में एक टैक्सी भी आ गई। मौके पर बचाव कार्य में जुटे दल ने तट से कई मीटर की दूरी पर कीलुंग नदी में डूबे विमान के ज्यादातर हिस्से को निकाल लिया है।
विज्ञापन

31 यात्री चीन से

ताइवान के पर्यटन ब्यूरो ने कहा कि विमान में सवार 31 यात्री चीन से थे। किनमेन का हवाईअड्डा ताइपे और चीन के फुजियान प्रांत के बीच संपर्क का माध्यम है। एयरलाइंस ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और हादसे के शिकार यात्रियों के परिजनों से माफी मांगी है।

कॉकपिट से आई थी बचाने की गुहार
स्थानीय टेलीविजन पर दिखाए जा रहे फुटेज के मुताबिक दुर्घटना से पहले विमान के कॉकपिट से आखिरी बार कंट्रोल टॉवर से संपर्क हुआ था, जिसमें विमान के क्रू सदस्यों ने विमान पर से अपना नियंत्रण खोने की बात कहते हुए बचाव की अपील (मेडे) की थी। क्रू मेंबर ने कूट संदेशों में मेडे मेडे कहते हुए इंजन में आग लगने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें