फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साक्षी बोले मुझमें सरकार को गिराने और बनाने की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महराज ने एक बार फिर से विवादित बयान दे डाला है। साक्षी ने कहा कि वो इतने ताकतवर हैं कि वो सरकार को गिरा भी सकते हैं और बना भी सकते हैं। हालांकि मुद्दा गरमाने के बाद साक्षी ने सफाई देते हुए यह भी कहा कि वो भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं और वो मोदी के खिलाफ कुछ भी बुरा नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन


साक्षी ने कहा कि पता नहीं मीडिया को क्या हो गया है कि एक हिंदू नेता कुछ भी कहता है तो उसको बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता मोदी और पार्टी के बारे में कुछ भी गलत नहीं कह सकता है।

साक्षी ने कहा कि 10 मिलियन कितना होता है वो नहीं जानते यहां तक कि कभी उनके हजारों समर्थक भी नहीं रहे, मैं तो एक साधारण आदमी हूं। साक्षी ने कहा कि हिंदुत्व के एजेंडे को विकास के मुद्दे के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए, और आप मोदी जी को उनके एजेंडे से भटका नही सकते हैं।
विज्ञापन


साक्षी ने यह भी कहा कि अगर मोदी कहेंगे तो वो देश के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर देंगे। वहीं चार बच्चों के मुद्दे पर बोलते हुए साक्षी ने कहा कि संघ के काफी सारे कार्यकर्ता अविवाहित हैं और इस बात की कभी तारीफ भी नहीं की जाती, लेकिन मीडिया इसी तरह की बातें उठाता है।

वहीं "पिल्ले पैदा करें" वाले बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिल्ले कौन मैं नहीं जानता।
विज्ञापन

साक्षी पर दर्ज हो चुका है सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का मामला

साक्षी महाराज ने अपने बयान में कहा था कि मोदी को एक नाविक होना पड़ेगा और इस नाव का एक सिरा आर्थिकी पर केंद्रित होगा जबकि एक सिरे पर हिंदुत्व एजेंडे का भार रखना होगा।

इससे पहले साक्षी महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया था, हालांकि जल्द ही वो अपने इस बयान से पलट भी गए थे। अपने नेताओं के बेतुके बयान को देखते हुए मोदी ने सख्त हिदायत भी दी थी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की उन्नाव संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी साक्षी महाराज पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का भी आरोप लग चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें