फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हारी बाजी जीतने को सरकार ले रही सीबीआई का सहारा’

Tue, 01 Oct 2013 09:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी आहट के बीच भाजपा ने सीबीआई के कथित दुरुपयोग पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कड़ा पत्र लिख कर यूपीए सरकार और कांग्रेस की खिंचाई की है।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने इस पत्र में आरोप लगाया है कि भाजपा से राजनीतिक लड़ाई में बुरी तरह पिछड़ी सरकार बौखलाहट में नरेंद्र मोदी सहित गुजरात के वरिष्ठ नेताओं को फंसाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

पत्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की नसीहत देते हुए कहा गया है कि अगर साजिशन और राजनीतिक दुर्भावनावश जांच एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं रोका गया, तो इससे देश के लोकतंत्र की साख को गहरा धक्का पहुंचेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही जेटली ने प्रधानमंत्री को गुजरात से जुड़े तमाम विवादास्पद मुठभेड़ तथा अन्य मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराने की सीधी चुनौती भी दी है।

मंगलवार को लिखे पत्र में जेटली ने कहा है कि यह बेहद दुखद है कि भाजपा से राजनीतिक लड़ाई हारती जा रही कांग्रेस अब सीबीआई और एनआईए जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश कर रही है।

पत्र में सोहराबुद्दीन, तुलसी प्रजापति, इशरत जहां मुठभेड़ सहित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट के आरोपों का जिक्र किया गया है। चार पृष्ठ के इस लंबे चौड़े पत्र में जेटली ने इन मामलों की विस्तार से चर्चा कर विभिन्न मुद्दों पर जांच एजेंसियों पर कांग्रेस और सरकार के इशारे पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पत्र के अंत में जेटली ने पीएम को खुद के उठाए मुद्दों की पड़ताल करने का आग्रह करते हुए कहा है कि सरकार का मुखिया होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी के साथ-साथ कर्तव्य भी है। साथ ही यह भी याद दिलाया है कि जांच एजेंसियों की निष्पक्षता बरकरार रखना भी प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें