भारतीय सेना के युद्धाभ्यास के दौरान हुई दुर्घटना में सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई। यह युद्धाभ्यास राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से सटे जिले जैसलमेर के पोकरण फायरिंग रेंज में चल रहा था। इसी दौरान टैंक का एक गोला फटा जिससे मेजर ध्रुव यादव की मौत हो गई।
सेना के अधिकारियों ने कहा, 'यह दुर्घटना पोकरण में मंगलवार की शाम करीब 7 बजे सेना से युद्धाभ्यास के दौरान हुई जो जैसलमेर जिले के करीब 400 किमी की दूरी पर स्थित है।' बताया जाता है विस्फोटकों के बीच टैंक का गोला रखा हुआ था जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। मेजर ध्रुव इन्हीं विस्फोटकों के पास खड़े थे जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।