मायावती सरकार के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में हुए घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए 196 करोड़ की संपत्ति जब्त की। ईडी ने लखनऊ और दिल्ली में इन संपत्तियों को जब्त किया है।
पीटीआई के मुताबिक ईडी ने दिल्ली और लखनऊ में 196 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया। खबरों के मुताबिक यह संपत्तियां बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की बताई जा रही हैं। ईडी ने राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग इलाके में एक संपत्ति जब्त की।
हाल ही में सीबीआई ने कहा था कि एनआरएचएम में हुए घोटाले के मामले में जल्द ही उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भूमिका की जांच की जाएगी। सीबीआई के इसी बयान के बाद ईडी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।