क्षेत्र में शुक्रवार को दवा लेने क्लीनिक पर पहुंची किशोरी के साथ झोलाछाप डॉक्टर और उसके तीन साथियों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।
बाद में परिजनों ने मामले को लेकर चौकी पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी झोलाछाप डॉक्टर जलीस को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। वहीं किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए रामपुर भेजा गया है।
किशोरी के माता-पिता अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने दूसरे शहर गए हुए थे। तबियत खराब होने पर शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी पास के झोलाछाप के क्लीनिक पर दवा लेने गई थी।
किशोरी को अकेला देखकर आरोपी झोलाछाप ने फोन कर अपने तीन साथियों को भी क्लीनिक पर बुला लिया। आरोप है कि क्लीनिक का दरवाजा बंद कर चारों ने किशोरी की कनपटी पर तमंचा रखकर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने गैंगरेप किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।