फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: सनी लियोनी के पति, युक्ता मुखी का तलाक

Tue, 24 Sep 2013 03:27 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों फिल्मी गलियारों में सनी लियोनी के पति की चर्चा जोरो से हैं। इसके अलावा पूर्व मिस इंडिया युक्ता मुखी के तलाक को लेकर भी कई तरह की बातें बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


*लीजिए, अब सनी लियोनी के पोर्नस्टार पति डेनियल वेबर भी बॉलीवुड फिल्मों में कूद गए हैं। निर्देशक कैजद गुस्ताद की फिल्म 'जैकपॉट' से वे अपना साफ-सुथरा एक्टिंग कैरियर शुरू कर रहे हैं। वैसे पोर्न फिल्मों में सनी के पार्टनर बनने वाले वेबर यहां सनी के साथी नहीं हैं, उनका रोल एक छोटे-मोटे अपराधी का है। लेकिन अक्सर बड़ी शुरुआत ऐसे ही तो होती हैं।

*फिल्मों की छोड़िए उनके पोस्टर तक अब ऐसी गुप्त जगहों पर बनाए जाते हैं कि परिंदा पर न मार सके। दो दिन पहले 'धूम 3' का पोस्टर जारी हुआ। इसे यशराज स्टूडियोज के जिस कमरे में तैयार किया गया उसके लिए अलग-अलग पासवर्ड वाले तीन सिक्योरिटी दरवाजे थे। इस कमरे में आदित्य चोपड़ा और आमिर खान के अलावा मुट्ठी भर लोगों को ही जाने की इजाजत थी।
विज्ञापन


*पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री युक्ता मुखी ने व्यवसायी प्रिंस तुली से शादी टूटने के बाद उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में दहेज और मारपीट के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का भी आरोप लगाया था। तुली ने अब युक्ता पर विवाहेतर संबंध रखने का आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा है कि इसी कारण से शादी टूटी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें