इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में महेश भट्ट की नई हीरोईन को लेकर कार्फी चर्चाएं हैं। इस हीरोईन के लिए महेश भट्ट खुद कहानी लिख रहे हैं। एक और चर्चा प्रियंका चोपड़ा की एक हरकत को लेकर है।
*महेश भट्ट की क्लासिक ‘अर्थ’ के रीमेक की हीरोइनें तय हो गई हैं। पुरानी फिल्म में शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसी प्रतिद्वंद्वी अभिनेत्रियों ने पत्नी और सौतन वाले अहम किरदार निभाए थे। नई फिल्म में स्वरा भास्कर (स्मिता) और हुमा कुरैशी (शबाना) इन भूमिकाओं में दिखेंगी। इमरान जाहिद कुलभूषण वाली पति की भूमिका निभाएंगे।
*ऐसा लगता है कि प्रियंका चोपड़ा ने जब से फिल्म ‘राम लीला’ का आइटम डांस ऐश्वर्य राय बच्चन से हथिया लिया है, वह उनके जैसी हरकतें करने लगी हैं। ऐश्वर्या आम तौर पर सावर्जनिक जगहों पर अपने फैंस को फ्लाइंग किस देने के लिए जानी जाती हैं। पिछले हफ्ते प्रियंका जब एक फैशन शो में पहुंचीं तो ऐश्वर्या की तरह ही फ्लाइंग किस देने लगीं। जब किसी ने उन्हें चिढ़ाते हुए बताया कि यह तो ऐश्वर्या का अंदाज है, तो वह इधर-उधर देखने लगीं।
*आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि आमिर खान-सलमान खान की जोड़ी वाली फिल्म को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। जी हां, दोनों की हिट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के थ्री-डी एनिमेशन वर्जन का काम 35 फीसदी पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक किसी वितरक ने उसे खरीदने की इच्छा नहीं जताई है। फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये हैं। निर्माता सिद्धार्थ जैन सोच में पड़े हैं कि फिल्म को आगे बनाएं या यहीं रुक जाएं।