फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: नरगिस का झूठ, रणवीर सिंह का खुलासा

Sun, 30 Mar 2014 08:45 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों नरगिस फाखरी के एक झूठ की खूब चर्चाएं हैं। रणवीर सिंह भी एक वजह से मशहूर हैं।
विज्ञापन


*इरफान खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की खटपट के चर्चे ‘लंचबॉक्स’ के दिनों से ही चल रहे हैं। लोग नवाज को दूसरा इरफान बुलाते हैं, इससे इरफान को टेंशन होती है। लेकिन अब खुद नवाज ने साफ कर दिया है कि वह ‘दूसरा’ कुछ नहीं बनना चाहते। उन्होंने मीडिया से कहा है कि मेरा संघर्ष नवाजुद्दीन बनने का था और मुझे वही रहने दें। सचमुच इससे इरफान को भी राहत मिलेगी!

*अपनी ऐक्टिंग और अंग प्रदर्शन से अब तक लोगों का दिल जीतने वाले रणवीर सिंह अगर भविष्य में फिल्म राइटर बन जाएं तो आश्चर्य मत कीजिएगा। उन्होंने बताया कि मुझे लिखना भी अच्छा लगता है और इस वक्त मेरे पास तीन फिल्मों के आइडिये हैं, जिन पर स्क्रिप्ट लिखना चाहता हूं। खैर, फिलहाल वह जितने व्यस्त हैं उसे देखते हुए लगता नहीं कि वह जल्द ही ऐसा कुछ कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


*कामयाब होने के बाद ऐक्टर अपने संघर्ष के दिनों की ऐसी झूठी बातें गढ़ लेते हैं कि सुनने वाला तक शरमा जाए। अब नरगिस फाखरी को लीजिए। वह कह रही हैं कि जब मैं पहली बार हिंदुस्तान आई थी तो बिल्कुल खाली हाथ थी। मेरे पास थे एक चम्मच, एक कांटेवाला चम्मच, एक कटोरा और एक प्लेट। बाकी कुछ नहीं। अब पूछने वाले पूछ रहे हैं कि क्या वह कपड़े भी साथ नहीं लाई थीं...?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें