'जय हो' फिल्म तो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। चर्चाएं ये थीं कि फिल्म फ्लॉप हो गई है।
अगर आंकडों की माने तो जय हो फिल्म हिट की तरफ बढ़ गई है। ओवरसीज मार्केट से हुई आमदनी को मिलाकर यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के अनुसार जय हो फिल्म सोमवार की शाम तक भारत में 78 करोड़ रुपए कमा चुकी है। यह फिल्म विदेशों में भी करीब साढ़े 22 करोड़ कमा चुकी है।
इस तरह इस फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन 100 करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है। बावजूद इसके इस फिल्म को फ्लॉप भी कहा जा रहा है।
इस फिल्म ने पहले दिन 17 करोड़ की ओपनिंग ली थी। जिसे औसत से ऊपर माना जा सकता है।
सोहेल खान निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। सलमान के अलावा इस फिल्म में डेजी शाह और तब्बू की भी खास भूमिकाएं हैं।