फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बैंक पहुंचाएंगे परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र

Fri, 07 Feb 2014 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सालाना परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के थिंक टैंक ने प्लान तैयार किया है। बोर्ड ने तय किया है कि इस बार परीक्षा केंद्रों में सुपरिटेडेंट की जिम्मेदारी सीनियर लेक्चरर को ही सौंपी जाएगी। जबकि, उड़नदस्तों में प्रिंसिपल व स्टेट या नेशनल अवार्ड विजेता लेक्चर ड्यूटियां देंगे।
विज्ञापन


वहीं, उड़नदस्तों के लिए बकायदा बीट सिस्टम बनाया जाएगा। केवल शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उड़नदस्ते पहुंचेंगे। यह जानकारी वीरवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।

चेयरपर्सन ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर पेपर सीधे नहीं भेजे जाएंगे। बल्कि पहले प्रश्न पत्र बैंकों में भेजे जाएंगे। वहां से पेपर वाले दिन सुबह प्रश्न पत्र संबंधित केद्रों के सुपरिटेडेंट डीईओ की तरफ से नियुक्त अधिकारियों की उपस्थिति में स्कूल लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


प्रश्न पत्र एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में भेजे जाएंगे। वहीं, अगले साल से प्लानिंग की जा रही है कि बैंक से सीधे स्कूल तक पेपर पूरी सिक्योरिटी में पहुंचाए जाएंगे। साथ ही बैंकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जबकि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा में लगे टीचरों की ड्यूटियां कैंसिल नहीं होगी। क्योंकि यह लॉगिन में लॉक कर दी है। साथ ही विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी भेज दिए गए।

वहीं, उन्होंने बताया कि जिला फिरोजपुर का एक सेंटर कैंसिल किया गया। उन्हें पता चला था कि वहां पर केवल परीक्षाओं के दिनों में सेंटर बनता है।

इस मौके पर बोर्ड के सचिव जीएस बाठ ने बताया कि बोर्ड ने सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की तरह काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा।

पहली बार बोर्ड ने परीक्षा मैनुअल तैयार किया
बोर्ड ने इस बार पहली बार परीक्षा मैनुअल तैयार किया है। उसी के मुताबिक बोर्ड द्वारा परीक्षा संबंधी सारी प्रक्रिया की जाएगी। इसमें दाखिले भरने से रिजल्ट घोषित करने तक सब काम के लिए समय अवधि तय कर दी है। साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी निश्चित कर दी। चेयरपर्सन ने बताया कि हर साल परीक्षा मैनुअल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें