फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर ने बताया आखिर क्यों सफल हुए वह

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान के बारे में एक बात प्रसिद्द है कि उनकी कामयाबी का राज सही वक्त पर सही निर्णय लेने की योग्यता है। हालांकि आमिर का कहना है कि उनकी जिंदगी के महत्वपूर्ण फैसलों का उनके आस पास के लोगों ने कभी समर्थन नहीं किया, लेकिन जब वह पीछे मुड़ कर देखते हैं तो उन्हें खुशी होती है कि उन्होंने जिंदगी को हमेशा अपनी शर्तो पर जिया।
विज्ञापन
Trending Videos

लोगों ने कहा कि गलत है

​चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुके आमिर ने कहा ​,​ ​"​मेरी जिंदगी के साथ यह एक बड़ी दिलचस्प बात रही है कि जिंदगी के हर महत्वूर्ण फैसलों में मेरे सबसे करीबी, सबसे महत्वपूर्ण लोगों ने मुझसे कहा कि तुम गलती कर रहे हो, ऐसा मत करो। मुझे हमेशा यही सुनने को मिला।"​​
​
​आमिर (49) ने ये बातें यंग इंस्पिरेटर्स सेमिनार में कही। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा सबकी बातें गौर से सुनी, मैंने उन्हें दरकिनार नहीं किया। लेकिन आखिर में मैंने वही किया, जो मुझे सही लगा।​​​​
विज्ञापन

अपनी शर्त पर जी जिंदगी

आज जब मैं 25 साल की पेशेवर जिंदगी में पीछे मुड़कर देखता हूं, तो सोचता हूं कि यही एक वजह है जिसके लिए मैं खुश हूं। मैंने अपनी शर्तो पर जिंदगी जी।"​​ कुछ अपवाद को छोड़कर मैंने वही किया जो मैंने करना चाहा।

फिर वह चाहे फिल्में हो या फिर मेरी व्यक्तिगत ‌जिंदगी। इस समय आमिर अपनी अगली फिल्म 'पीके' में व्यस्त हैं, जो दिसंबर में प्रदर्शित होगी। पीके का पोस्टर अपने न्यूड होने की वजह से विवादों में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें