फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी वीडियो क्लिप दिखाने पर विवादों में केबीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले बहुचर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ विवादों में घिरता दिख रहा है। शो पर हरियाणा के एक गांव में लिंग अनुपात की स्थिति पर झूठी क्लिप दिखाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


गांव मदाना कलां के लोगों का आरोप है कि शो के दौरान जो लोग दिखाए गए हैं, वे गांव के नहीं हैं। यही नहीं गांव का सर्वे करने वाली डॉक्टरों की टीम ने भी दावा किया है कि यहां के लिंगानुपात में काफी सुधार है।

इसी वजह से गांव के सरपंच ने शो के प्रोड्यूसरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसी गांव के एक युवक ऋषि ने इस शो के दौरान 12.50 लाख रुपये जीते थे। शो के दौरान ही उसने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने क्षेत्र में गिरते लिंगा अनुपात का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

बिना रिसर्च के गांव की छवि को बिगाड़ा

इसे मुद्दे को जोड़ते हुए शो में कुछ बैनर और ग्रामीणों से बातचीत दिखाई गई थी। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि जिन युवकों से बातचीत टीवी में दिखाई गई हैं, वे गांव के निवासी ही नहीं हैं।

वहीं, डॉक्टरों की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव का दौरा किया और दावा किया कि यहां के लिंगानुपात में काफी सुधार है। डॉक्टरों की टीम ने कहा कि केबीसी जैसे कार्यक्रम में बिना रिसर्च के किसी गांव की छवि को बिगाड़ना बेहद निराशाजनक है। वहीं, गांव के सरपंच ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पीजीआई के प्रोफेसर डॉ. जैन की टीम और झज्जर के सीएमओ डॉ. रमेश धनखड़ की टीम ने बृहस्पतिवार को मदाना कलां और खुर्द, दोनों गांवों का सर्वे किया। सीएमओ डॉ. रमेश धनखड़ ने बताया कि झज्जर जिले में 0 से 6 वर्ष की आयु में वर्तमान में झज्जर जिले का अनुपात 854 है।

गलत आंकड़े पेश क‌िए गए

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जो सर्वे किया गया है, उसके अनुसार दोनों गांवों की आबादी 3550 है। इनमें से 1886 पुरुष, जबकि 1664 महिलाएं हैं। इस लिहाज से इस गांव का लिंगानुपात एक हजार पुरुषों पर 882 बनता है।

जहां तक दोनों गांवों के 0 से 1 साल के बच्चों के जन्म लेने का लिंगानुपात है, तो वह इस समय 928 है। इस आयु वर्ग में इस गांव में 28 लड़के और 26 लड़कियां हैं। एट बर्थ का सर्वे भी गांव मदाना कलां और खुर्द में किया गया है।

इस सर्वे में लड़कों की तुलना में लड़कियों के जन्म लेने का संख्या ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इस सर्वे में 15 लड़कों व 16 लड़कियों ने जन्म लिया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर सभी जगह सर्वे कराया जाएगा ताकि सही आंकड़े सामने आ सकें।
विज्ञापन

शो में दिखाए गए युवक गांव के नहीं

ऋषि के साथ केबीसी गेम शो में उसके जीजा सुखबीर सिंह भी गए थे। सुखबीर सिंह का कहना है कि इस कार्यक्रम में रुपये के बदले गर्भपात करने का जो बैनर दिखाया गया था, उस प्रकार का ऐसा कोई मामला था ही नहीं।

कन्या को गर्भ में ही मार गिराने की, जो बात जिन युवाओं से कहलवाई गई थी, उन युवकों का भी इस गांव से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। सुखबीर ने बताया कि जब केबीसी के इस कार्यक्रम को शूट किया जा रहा था तो उन्हें इधर-उधर देखने तक की इजाजत नहीं दी गई थी।

उन्हें यह कहकर भी भयभीत किया गया था कि यदि कार्यक्रम उनके अनुसार शूट नहीं हुआ तो वह केबीसी का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें