फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर फावड़े से हमला, हालत गंभीर

Mon, 21 Mar 2022 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गिरजेश रविवार सुबह गांव स्थित एक घर से दूसरे घर पैदल जा रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद नाथू, दिवाकर, मीना देवी और दिवाकर के जीजा ने पुरानी रंजिश को लेकर फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सराय गुलरिहा में रविवार सुबह पुरानी रंजिश में बदमाशों ने गिरजेश (20) पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव के राधे निषाद का बेटा गिरजेश रविवार सुबह गांव स्थित एक घर से दूसरे घर पैदल जा रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद नाथू, दिवाकर, मीना देवी और दिवाकर के जीजा ने पुरानी रंजिश को लेकर फावड़े से हमला कर दिया।

गिरजेश के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें