फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिला धोखा, पति ने छोड़ा, जेठ करता था रेप

Sat, 01 Nov 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाफिजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के हाफिजगंज में फरेबी प्रेमी ब्याह रचाने के बाद खुद विदेश चला गया और उसके परिवार वालों ने युवती को घर में कैद कर लिया। एक साल बाद युवती के पुलिस अफसरों को मैसेज करने पर थाना पुलिस ने शुक्रवार को उसको ससुरालियों की कैद से मुक्त कराया।
विज्ञापन


युवती ने जेठ पर यौन उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने, पति पर धोखा देकर ब्याह रचाने और ससुरालियों पर बंधक बनाने के संगीन आरोप लगाए हैं। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेठ को हिरासत में ले लिया गया है। लड़की को देर शाम उसके पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

एसएसपी, सीओ समेत कई अधिकारियों के मोबाइल पर शुक्रवार सुबह एक मेसेज आया। इसमें इलाके के गांव की एक युवती ने ससुरालियों पर बंधक बनाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इसमें दर्ज नाम-पते के आधार पर अधिकारियों ने एसओ हाफिजगंज अनिल सिरोही को यह मैसेज फारवर्ड कर दिया। सिरोही ने मैसेज में बताए गए घर में दबिश दी तो युवती मिल गई। उसकी सास और जेठ भी घर में मौजूद थे। युवती काफी सहमी हुई थी। पुलिस उसे और उसके जेठ को थाने ले आई।
विज्ञापन

जेठ ने अश्लील क्लिप बना किया रेप

युवती ने बताया कि उसके माता-पिता पड़ोसी गांव में रहते हैं। ढाई साल पहले वह नवाबगंज से बीए कर रही थी। तभी इस गांव के एक युवक से परिचय हुआ। नौ अगस्त 2012 को युवक उसे प्रलोभन देकर ले आया। फिर उससे लवमैरिज कर ली। एक महीने तक साथ रखा और फिर बरेली में रहकर बीपीटी कोर्स कर रहे अपने बड़े भाई के पास छोड़कर खुद एमबीबीएस करने रूस चला गया। युवती का आरोप है कि जेठ उस पर गंदी नजर रखता था। वह अक्सर सहपाठी लड़कियों को कमरे पर लाता और उसके सामने उनसे संबंध बनाता था। कई बार नशे में उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। पति के लौटने पर उसने आपबीती सुनाई।

एक साल पहले पति उसे अपने गांव ले आया और यहां छोड़कर फिर रूस चला गया। आरोप लगाया कि सास, ससुर ने उसे घर में कैद करके रखा। जेठ भी गांव आ गया और यहां डॉक्टरी करने लगा। एक दिन नहाते वक्त मोबाइल से उसकी वीडियो क्लिप बना ली और नेट पर डालने की धमकी देकर यौन शोषण शुरू कर दिया। गर्भवती हुई तो जेठ ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।

जब भी उसने भागने की कोशिश की तो पकड़ी गई और सभी ने बेरहमी से पीटा। कई दिनों से उसे खाना भी नहीं दे रहे थे। आरोप लगाया कि ये लोग उसे मारकर अपने बेटे की दूसरी शादी करना चाहते हैं। उसकी तहरीर पर पति, जेठ, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने जेठ को पकड़ भी लिया।
विज्ञापन

पड़ोसियों को नहीं थी खबर

एक साल से प्रताड़ना झेल रही युवती के बारे में पास के घरों को जानकारी नहीं थी। एसओ ने इन लोगों से पूछताछ की तो इस बात का पता लगा। युवती ने पुलिस से कहा था कि उसने उसने साल भर से धूप भी नहीं देखी है।

पिता ने पहले घर ले जाने से किया इन्कार
पुलिस ने सूचना देकर युवती के पिता को बुला लिया। पहले तो उन्होंने उसे घर ले जाने से इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि बेटी ने अपनी मर्जी से भागकर शादी की है। इससे उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। आरोपी पक्ष काफी दबंग है। इसका भी उन्हें खतरा है। बाद में पुलिस के समझाने पर वह बेटी को अपने घर ले जाने को राजी हो गया।

हाफिजगंज के एसओ अनिल सिरोही ने बताया कि मौके पर जाने से यह तो पता चला कि लड़की को जबरन घर में कैद रखा गया था। यौन उत्पीड़न जैसे आरोप की सत्यता विवेचना में पुष्ट होगी। आरोपी पक्ष के मुताबिक बड़ा लड़का कुंवारा था। घरवालों को डर था कि छोटे बेटे की शादी की बात सार्वजनिक होने पर बड़े बेटे की शादी नहीं होगी इसलिए उसे घर से नहीं निकलने देते थे। आरोपी जेठ से भी पूछताछ की जा रही है। अफसरों से विमर्श किया जा रहा है कि युवती को किसके सुपुर्द करें।

एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस को त्वरित विवेचना करके कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें