फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों से गैंगरेप, महिला को निर्वस्त्र किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। आरोप है तीन सगे भाई उसका अपहरण कर ले गए। इसके बाद किशोरी के साथ गैंगरेप किया। हालांकि एफआईआर में सिर्फ एक ही आरोपी बनाया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने दादा को दूध देने के लिए घर में गई। इसके बाद वह काफी देर तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

रात करीब दो बजे पड़ोस में ही वह एक मकान में चारपाई के नीचे बेहोशी मिली। होश में आने के बाद उसने बताया पड़ोस के ही तीन सगे भाई गली से उठाकर उसे अपने घर ले गए। उन्होंने उसके हाथ पकड़े और एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

'दरोगा ने कहा नहीं लिखूंगा केस'

यह सुनते ही किशोरी के परिजनों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने कहा पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के जिला अस्पताल भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित के ताऊ ने कहा हम तीनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन एक दरोगा इस जिद पर अड़ गया कि रेप में तीन सगे भाइयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा। यदि आरोपी की गिरफ्तारी करवानी है तो एक से ज्यादा का नाम मत लिखना।

इससे डरकर उन्होंने एक का नाम लिखकर दिया। इस आरोप पर इंस्पेक्टर ने कहा उनकी जानकारी में यह नहीं है कि दरोगा के कहने पर तहरीर बदली गई। यदि आरोपी तीन हैं, तो तीनों के खिलाफ ही कार्रवाई होगी।

बिजनौर: साढ़े तीन माह तक बंधक बनाकर गैंगरेप

फार्म भरने बिजनौर जा रही युवती को गांव के ही चार युवकों ने नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और जंगल में बंधक बनाकर साढ़े तीन माह तक गैंगरेप किया। शनिवार शाम युवती किसी तरह मुक्त होकर बिजनौर बस स्टैंड पहुंची और अपने परिजनों से संपर्क किया। परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे।

रविवार को पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि पिछले साल 18 सितंबर को वह एकल विद्यालय का फार्म भरने बिजनौर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने गांव से कुछ ही फासले पर उसे पकड़ लिया और नशा सुंघाकर बेहोश करने के बाद उसे कार में डालकर ले गए।

होश में आने पर उसने स्वयं को जंगल में पाया। चारों युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। शनिवार की शाम किसी तरह बंधनमुक्त होकर युवती बिजनौर बस स्टैंड पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। परिजन बिजनौर बस स्टैंड से पीड़िता को अपने साथ गांव ले आए।

पुलिस को दी तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, मंडावली थाने के एसओ रमेश चंद यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।

कानपुर: महिला को नग्नावस्था में बांधकर फेंका

कानपुर में शनिवार रात कल्याणपुर बाजार से फल-सब्जी बेचकर घर लौट रही एक महिला को सिंहपुर पुलिया के पास बदमाशों ने दबोच लिया और लूटपाट करने के बाद नग्न अवस्था में हाथ-पैर बांधकर फेंक गए।

महिला की हालत और परिस्थितियां देखकर उससे रेप किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। रविवार सुबह कंट्रोल रूम के जरिए घटना की सूचना पाकर डॉयल 100 पुलिस पहुंची और महिला को हैलट में भर्ती कराया।

वहीं एसओ बिठूर संतोष त्रिपाठी का कहना है कि महिला के साथ लूट और अनहोनी नहीं हुई है। वह हादसे का शिकार हुई है। पुलिया के नीचे पड़े बड़े-बड़े पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर चोट आई है।
विज्ञापन

कई अंगों से बह रहा था खून

रविवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक शख्स ने सूचना दी कि सिंहपुर पुलिया के नीचे एक महिला लहूलुहान हालत में पड़ी है। थोड़ी देर बाद डॉयल 100 की कार से एसआई तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की हालत देखकर पुलिसकर्मी सकपका गए। महिला से सिर, माथे, कान से खून बह रहा था।

शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसकी साड़ी दूर पड़ी थी। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। पुलिस और आस-पास के लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि महिला के साथ अनहोनी हुई है। पुलिस महिला को हैलट ले गई और भर्ती कराया।

बाद में बिठूर के एक गांव के किसान ने अस्पताल पहुंचकर महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। किसान ने बताया कि पत्नी रोज फल और सब्जी बेचने कल्याणपुर सब्जी मंडी जाती थी। रात 10 बजे तक वह घर लौट आती थी।

शनिवार रात 11 बजे तक पत्नी घर नहीं लौटी तो सिंहपुर चौराहे और गंगा बैराज की तरफ तलाश की गई। सुबह पांच बजे से फिर पत्नी की तलाश में निकल पड़े।

इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे पता चला कि एक महिला घायल मिली है, पुलिस उसे अस्पताल ले गई है। तब वह हैलट पहुंचे और पहचान की। किसान के अनुसार बिक्री के एक-डेढ़ हजार रुपये, चांदी की बाली और चेन पत्नी के पास नहीं मिली है। किसान ने पत्नी से नकदी और जेवर लूटे के साथ ही रेप की आशंका भी जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें