खुद को भगवान का अवतार बताने वाले तांत्रिक बाबा को को एक 40 वर्षीय महिला का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला मुंबई के विख्रोली का है।
आरोप है कि तांत्रिक बाबा ने महिला को पहले झांसा दिया कि वह तंत्र-मंत्र से यानी काला जादू करके उसकी घरेलू समस्याओं को दूर कर देगा और फिर वह महिला का विश्वास जीतकर महिला के घर में काला जादू करने का नाटक किया और चाय के साथ नशीली दवाई पिलाई दी।
महिला जब नशा के कारण अचेत हो गई तो तांत्रिक ने उसका दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं शातिर बाबा ने महिला का रेप करते हुए अश्लील वीडियो भी बना डाली।
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा तांत्रिक
मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने आरोपी तांत्रिक पर महिला को नशीला पदार्थ खिलाने, बलात्कार करने और धमकाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि महिला को एक साल पहले किसी ने फोन कर महिला से गाली-गलौज की थी। इस बात को महिला ने अपने कुछ करीबियों को बताया कि तो उन्होंने एक तांत्रिक का सहारा लेने की सलाह दी। महिला ने दोस्तों ने कहा तांत्रिक लोगों की मिर रही धमकी से छुटकारा दिला देगा।
इसके बाद महिला बाबा के संपर्क में आई और अपने घर में काला जादू कराया। महिला ने पाया कि काला जादू करने के एक सप्ताह बाद ही उसे धमकी भरे फोन आने बंद हो गए। इसके वह तांत्रिक बाबा पर भरोसा करने लगी।
ऐसे पता चली तांत्रिक की साजिश
इसके बाद एक दिन महिला ने देखा कि फोन पर जो शख्स उसे धमकी दे रहे हैं और उससे दुर्व्यहार कर रहे थे वह तांत्रिक के साथ घूम रहे हैं।
वहीं तांत्रिक अब आए दिन महिला के घर आकर उसकी समस्या को जड़ से खत्म करने की बात करने लगा। एक दिन तांत्रिक ने महिला को चाय में डाल कर नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर उसका बलात्कार किया।
इस घटना की फिल्म बनाने के बाद तांत्रिक लगातार महिला को ब्लैकमेल कर उससे ज्यादती करने लगा था। इसके बाद महिला ने तंग होकर पुलिस में शिकायत दी तब जाकर तांत्रिक की साजिश का खुलासा हुआ।