मध्य प्रदेश के खरगांव जिले में एक युवती से रेप के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता बीकॉम की छात्रा है। उसने आरोपी की हरकत के बारे में अपने परिजनों को बताया और पुलिस से शिकायत की। ओंकारेश्वर के रहने वाले आरोपी विक्रांत सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज कर मामला पलासिया पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।
आरोपी विक्रांत, पीड़िता के साथ पढ़ता था। 1 जुलाई 2014 को विक्रांत गीता भवन हॉस्टल में पीड़िता से मिलने पहुंचा, जहां वह रहती थी। उसे अकेली पाकर आरोपी ने उसका बलात्कार किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।