फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेलियों में बने समलैंगिक संबंध, चर्च में शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं में पढ़ने वाली दो लड़कियों ने ऐसे-ऐसे कारनामे किए कि सुनने वालों के होश उड़ गए। दोनों लड़कियों में बेहद गहरी दोस्ती है और ये दोस्ती कब समलैंगिक रिश्तों में तब्दील हो गई, उन्हें खुद भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे के साथ कई महीनों कर समलैंगिक संबंध बनाए और बाद में दो सगे भाइयों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ घर से भाग गईं। यही नहीं, दोनों ने गोवा जाकर चर्च में उनसे शादी रचाई।

हालांकि, इधर लड़कियों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के शिकंजे में फंसते ही एक लड़की ने अपने पति पर रेप का आरोप लगाकर उसे फंसा दिया और वह जेल चला गया, जबकि दूसरी लड़की और उसके पति को पुलिस अभी भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक चैटिंग से परवान चढ़ा प्यार

मामला गाजियाबाद के मोदीनगर का है। भूपेंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली दो लड़कियां एक कॉन्वेंट स्कूल में इंटर की छात्रा थीं और उनके बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ-साथ ही स्कूल जातीं थीं और एक साथ खाना खाती थीं।

करीब छह माह पूर्व दोनों करीब आईं और उनके बीच समलैंगिक संबंध बन गए। दोनों ने फेसबुक पर चैटिंग के जरिए लुधियाना के संगरूर में रहने वाले दो सगे भाइयों मनप्रीत व गुरमीत से दोस्ती की। वे दोनों एक ही डिग्री कालेज में पढ़ते थे।

चैटिंग के बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदली और बात शादी तक पहुंच गई। इसकी भनक उनके परिवार को लगी तो उन्होंने विरोध जताया। परिवार के विरोध के बाद दोनों लड़कियां दिसंबर में घर से भाग निकलीं।

इनमें से एक लड़की की बहन ने पुलिस में शिकायत देकर प्रेमियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें गौवा में पकड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें