फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्याओं से सेक्स मामले में बरी हुए पूर्व प्रधानमंत्री

Tue, 22 Jul 2014 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को अदालत ने सेक्स कांड से जुड़े आरोपों से बरी कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले साल निचली अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को एक नाबालिग वेश्या से सेक्स करने के लिए सात साल की सज़ा सुनाई थी।

जज एनरिको त्रानफा ने जब अदालत में फैसला सुनाते हुए कहा कि मुलजिम को बरी किया जाता है, तो अदालत में हंगामा मच गया।

जज को अदालत में मौजूद लोगों से शांत होने की अपील करनी पड़ी। बर्लुस्कोनी के मामले में इस तरह के फैसले की उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी।

'बर्लुस्कोनी ने कोई अपराध नहीं किया'

लेकिन जज ने फैसला सुनाते हुए साफ किया कि बर्लुस्कोनी ने कोई अपराध नहीं किया है।

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री पर आरोप थे कि उन्होंने नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाए, प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया।

इस दौरान उन्होंने सेक्स पार्टियों का आयोजन किया जिनमें यौनकर्मियों को बुलाया गया, लेकिन अदालत में यह साबित नहीं हो सका? जज ने कहा कि तीन महीने के भीतर वह इस पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे।

फैसले के दौरान बर्लुस्कोनी मिलान की अदालत में मौजूद नहीं थे।

बर्लुस्कोनी 'देते थे वेश्याओं की दावत'

बताया जाता है कि इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने मिलान की अपनी हवेली में 'वेश्याओं की दावतें' दीं और इसके लिए महिलाओं को पैसे के साथ ही अन्य चीज़ों से उपकृत किया।

बर्लुस्कोनी के ऊपर नाबालिग यौनकर्मी करीमा अल महारूग की सेवाएं लेने के लिए पैसे देने का आरोप था। बर्लुस्कोनी का दावा है कि उन्हें कभी भी पैसे देकर किसी के साथ "आत्मीय संबंध" बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ी।

महारुग जो कि रंगमंच पर "रूबी हार्टस्टीलर" के नाम से जानी जाती हैं वो बर्लुस्कोनी के साथ यौन संबंधों से इनकार करती रही।

बर्लुस्कोनी के बंगले के तहखाने में हुईं अश्लील पार्टियां

उन्होंने माना कि बर्लुस्कोनी के बंगले के तहखाने में अश्लील पार्टियां हुईं। इस तहखाने का ही नाम बुंगा बुंगा है। उन्होंने यह भी माना कि उन्हें महीने के कम से कम 2,500 यूरो दिए जाते थे।

नाबालिग के साथ संबंध बनाने और टैक्स चोरी करने के अलावा बर्लुस्कोनी पर पुलिस को धमकाने और दबाव बनाने का भी मुकदमा है।

रिपोर्टों के अनुसार जब पुलिस ने रूबी को पैसे लेकर संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया तो बर्लुस्कोनी ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव डाला, क्योंकि उन्हें डर था कि वह बुंगा बुंगा पार्टियों का सच बता देगी।
विज्ञापन

टैक्स चोरी के मामले में हुई मामूली सजा

हालांकि टैक्स चोरी के मामले में सजा के तौर पर एक अन्य अदालत ने उन्हें हफ्ते में एक बार एक वृद्धाश्रम में सेवा करने के आदेश दिए हैं।

बर्लुस्कोनी के वकील ने बताया कि इसी कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके। इस मामले में वकील ने दलील दी थी कि रूबी नाम की यौनकर्मी के साथ संबंध बनाते समय बर्लुस्कोनी नहीं जानते थे कि वह 17 साल की है।

77 साल के बर्लुस्कोनी ना केवल इटली के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, बल्कि देश के जानेमाने अरबपति भी हैं और प्लेबॉय की छवि रखते हैं। रूबी का मामला 2011 का है।

निचली अदालत में जब मुकदमा चला तो कई शोगर्ल्स को गवाही देने के लिए बुलाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें