फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की मासूम को भी नहीं बख्शा हवस के दरिंदों ने

Wed, 11 Sep 2013 07:23 AM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात दो अज्ञात युवक सो रही तीन साल की बच्ची को उठा कर ले गए। उसके साथ दुराचार किया और उसे जस्सियां रोड पर सड़क के किनारे जख्मी हालत में फेंक गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार लड़की का पिता अपने परिवार के साथ रात का खाना खाने के  बाद झुग्गी में सो गया। रात करीब दो बजे के बाद जब उसकी आंख खुली को देखा कि तीन साल की बेटी गायब है।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पत्नी भी जाग गई। उन्होंने बच्ची गायब होने पर शोर मचाया। नतीजतन आसपास के लोग बाहर आ गए। इलाके में लोगों ने मिलकर लड़की की तलाश शुरू कर दी।

काफी मशक्कत के बाद करीब चार बजे लड़की जस्सियां रोड पर सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची के काफी खून बह गया था। लोग उसे उठा कर सिविल अस्पताल ले आए।

लड़की ने अपने माता पिता को बताया कि उसे दो लोग उठा कर ले गए थे। पिता का आरोप है कि उनके आठ हजार रुपये भी गायब हैं।

इस संबंध में बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगतपुरी चौकी प्रभारी वरिंदर कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें