फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारी देवर का प्राइवेट पार्ट लेकर थाने पहुंची पीड़िता, हड़कंप

Fri, 12 Feb 2016 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सीधी में एक महिला ने अपने साथ हो  रहे दुष्कर्म से बचने के लिए आरोपी का लिंग काट दिया और कटे हुए लिंग को लेकर थाने पहुंच गई।
विज्ञापन


महिला के हाथ में खून से लथपथ लिंग देखकर पुलिस सन्न रह गई। महिला ने पुलिस को बताया कि देवर की दरिंदगी से बचने के लिए यही एकमात्र तरीका बचा था। उसे मजबूरन ऐसा कदम उठाना पड़ा।

32 वर्षीय महिला के साथ उसका देवर कई दिनों से बलात्कार कर रहा था। मीडिया खबरों के मुताबिक आखिरी दफा जब उसके देवर ने उसे अपनी हवस की शिकार बनाना चाहा तो महिला ने धारदार हथियार से उसका लिंग काट दिया।
विज्ञापन


मिड डे की खबर के मुताबिक वारदात की हकीकत जानने के लिए पुलिस ने देर किए बिना सीधी जिले के चुरहट स्थित उस जगह का रुख किया जहां वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

आरोपी ने फांसी लगा ली

लेकिन इससे पहले कि पुलिस टीम पीड़िता का मेडिकल कराती और आगे की कार्रवाई करती, आरोपी देवर ने फांसी पर लटकर जान दे दी।

पुलिस को उसकी लाश घर के पास के एक पेड़ पर लटकती हुई मिली। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति नासिक में काम करता है। वह अपने देवर के साथ रह रही थी। देवर कई दिनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

इस बार देवर के साथ उसने झूठी सहमति जताकर एक धारदार हथियार से उसका नाजुक अंग काट दिया।

पुलिस ने पीड़िता को आरोपी की हत्या के शक में गिरफ्तार कर लिया गया है।  एसपी आबिद खान ने मीडिया को बताया कि यह दुर्लभ मामला है, जिसकी सही तरह से जांच करनी पड़ेगी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मानसिक स्थिति ठीक है और उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें