फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील क्लिप से ब्लैकमेल करने पर MLA का साला धरा

Tue, 12 Nov 2013 02:06 PM IST
अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रीयल स्टेट कांट्रेक्टर की अश्लील क्लिपिंग बनाकर पांच लाख रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने गाजियाबाद जिले के एक विधायक के साले को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक 50 से ज्यादा लोगों को ब्लैकमेल कर उगाही कर चुका है। ब्लैकमेलिंग में साथ देने वाले उसकी दो महिला साथी और चार अन्य युवक फरार हैं।

नौकरी के लिए भेजा होटल में, और फिर...

पुलिस ने आरोपी के पास से 50 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि अहिंसा खंड-2 निवासी एनके अग्रवाल रीयल स्टेट कांट्रेक्टर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते 29 अक्टूबर को एक महिला का फोन आया और बिजनेस डील करने के लिए डीएलएफ कालोनी बुलाया।

अर्जुन पुरस्कार विजेता बना अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया!

आरोप है कि अगले दिन वह डील के लिए डीएलएफ स्थित फ्लैट में पहुंचे तो आरोपी अनिल और उसके साथियों ने गनप्वाइंट पर उनके कपड़े उतरवाकर दो लड़कियों के साथ अश्लील क्लिपिंग बना ली।

इसके बाद क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत एक नवंबर को साहिबाबाद थाने में दर्ज कराई थी।

जांच में पता चला कि आरोपी अनिल शालीमार गार्डन के विवेकानंद एन्क्लेव का रहने वाला है। पुलिस ने रविवार रात उसके घर से पचास हजार रुपये बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि वह गाजियाबाद जिले के एक विधायक का साला है। वह विधायक की पत्नी की आईडी से लिए गए सिमकार्ड से ही लोगों को ब्लैकमेल कर रहा था।

अनिल क्लिपिंग को फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल साइट्स पर डालने की धमकी देकर वसूली करता था। पुलिस फरार साथियों की तलाश कर रही है।

कई साल से चल रहा था ब्लैकमेलिंग का धंधा
पुलिस की मानें तो अनिल और उसका गिरोह कई साल से लोगों को ब्लैकमेल कर रहा था। महिलाओं व युवतियों के साथ मिलकर गिरोह के सदस्य फोन पर बिजनेसमैन को डील के लिए बुलाते थे।

गन प्वाइंट पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लेते थे। पुलिस ने अनिल के अलावा नितिन ठाकुर निवासी झिलमिल कालोनी दिल्ली, सतीश नागर निवासी दादरी, गुड्डू यादव निवासी दादरी, रॉकी निवासी मथुरा, पूजा निवासी दिल्ली व एक अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी को नहीं जानता: विधायक
विधायक ने बताया कि अश्लील क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी से उनका कोई वास्ता नहीं है। वह उसे न तो जानते हैं और न ही पहचानते हैं।

उधर, साहिबाबाद एसएचओ ने बताया कि आरोपी विधायक का ही साला है। बाकायदा जांचकर ही कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें