एक माता पिता ने अपने परिवार की गरीबी मिटाने के लिए अपनी ही बेटी की वर्जिनिटी का सौदा कर दिया। उन्होंने उसे एक व्यापारी को 16,000 दीरहम बेच दिया।
मामला दुबई का है जहां एक माता पिता को अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को जबरदस्ती देह व्यापार में धकेलने का दोषी पाए जाने पर जेल भेज दिया गया।
दुबई कोर्ट ने अपनी ही नाबालिग बेटी को एक अंजान व्यक्ति से शरीरिक संबंध बनाने के लिए भावनात्मक रूप से मजबूर करने के आरोप में पाकिस्तानी पिता को 5 वर्ष और मां को 3 वर्ष के लिए जेल भेज दिया।
मां-बाप ने देह व्यापार के लिए बनाया दवाब
कोर्ट में पीडित लड़की ने बयान दिया कि उसके माता पिता ने परिवार की गरीबी मिटाने के लिए उसे एक व्यापारी को 16,000 दीरहम बेच दिया।
पीडिता ने कहा कि मेरे पिता ने परिवार को गरीबी से उबार ने लिए मेरी वर्जिनिटी का सौदा एक अंजान व्यक्ति से कर दिया, उन्होंने और मेरी मां ने मुझ पर देह व्यापार करने के लिए दवाब बनाया।
पीडिता ने कोर्ट में कहा कि हम गरीब परिवार से हैं, मेरे पिता ने मुझे पाकिस्तान से दुबई बुलाया और कहा कि अगर मैं देह व्यापार करूगीं तो बहुत जल्द हमारी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी।
व्यापारी को भी कोर्ट ने दी एक साल की सजा
पीडिता ने कोर्ट को बताया कि मेरे बार-बार मना करने पर मुझ पर भावनात्मक रूप से वर्जिनिटी का सौदा करने के लिए दवाब बनाया गया।
अभियोजन पक्ष का कहना था कि पीडिता के माता पिता ने उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने का जघन्य अपराध किया है। इसलिए उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
जबकि पीडित लड़की से पैसे देकर संबंध बनाने वाले उस व्यापारी को एक साल के लिए जेल भेज दिया गया है।